प्रदेश में मुस्लिम समुदाय के द्वारा चलाए जा रहे उर्दू स्कूलों में पहले से ही शुक्रवार को छुट्टी होती है, लेकिन ताजा विवाद में उन स्कूलों में भी छुट्टी किये जाने के आरोप लग रहे हैं, जिनमें केवल बहुसंख्यक होने के आधार पर शुक्रवार को छुट्टी की जाने लगी
झाऱखंड के स्कूलों में शुक्रवार के दिन छुट्टी होने पर भाजपा ने जमकर बवाल काटा था। पार्टी ने इसे हेमंत सरकार के द्वारा मुसलमानों का तुष्टीकरण बताया था। लेकिन अब भाजपा की एक नहीं दो सरकारों में शुक्रवार के दिन स्कूलों में छुट्टी किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे पार्टी घिर गई है। उत्तराखंड के देहरादून में एक स्कूल में शुक्रवार को छुट्टी किए जाने से पहाड़ी राज्य का राजनीतिक पारा गरमा गया है। इसी हफ्ते बिहार के किशनगंज में भी, जहां भाजपा जदयू के साथ सत्ता में है, 37 स्कूलों में शुक्रवार को स्कूलों में साप्ताहिक छुट्टी किए जाने का मामला सामने आया था। इन मामलों के सामने आने से भाजपा बैकफुट पर आ गई है।
जानकारी के मुताबिक, देहरादून के एक निजी स्कूल ने काफी पहले से ही अपने यहां शुक्रवार को छुट्टी देना शुरू कर दिया था। पूर्ववर्ती सरकार में शुरू हुआ यह क्रम प्रदेश में भाजपा की नई सरकार आने के बाद भी जारी रहा। मामला सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने स्कूल को नियमों के आधार पर चलने की सख्त चेतावनी दी है। पहले झाऱखंड और बाद में बिहार में स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी किए जाने का मामला सामने आने के बाद देहरादून के इस स्कूल का मामला भी सुर्खियों में आ गया।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.
Δ
UttarakhandHeadlines.com, Ph. +91-7500001002